फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर सप्ताह होगा रक्तदान, मरीजों को नहीं होगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अस्पतालों में भर्ती मरीजों को जरूरत पड़ने पर खून, प्लाज्मा मिल सके, इसके लिए उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा। जिले में रक्तदान करने वाली संस्थाओं में से किसी एक संस्था की ओर से अब हर सप्ताह रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कमिश्नरी सभागार में बैठक कर रक्तदान से जुड़े बिंदुओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कोरोना की जंग जीतने के लिए एक योजनाबद्घ कार्यक्रम चलाने के साथ ही रक्तदान के लिए सामाजिक संस्थाओं को आगे आने का आह्वान किया। बताया कि अगले चार माह में इसे अमली जामा पहनाते हुए हर सप्ताह एक संस्था को रक्तदान कराने का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए रेडक्रास सोसायटी के सचिव डॉ. संजय राय को प्रभारी बनाते हुए कहा कि इसका पूरा डाटा बैंक तैयार कराया जाएगा। इसमें संस्थाओं को अपने डोनर का नाम, ब्लड ग्रुप और मोबाइल नंबर भी हर हाल में रविवार तक देना होगा। बताया कि 23 मार्च से ब्लड डोनेशन के लिए कैंप का शुभारंभ किया जायेगा।
बैठक में डॉ. संजय राय को निर्देशित किया कि डोनर की जानकारी वाराणसी की वेबसाइट पर भी अपलोड कराई जाए, जिससे कि जरूरत पड़ने पर किसी को भटकना न पड़े और मरीज को समय पर ब्लड/ प्लाज्मा उपलब्ध कराकर जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें