फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेतु निगम ने कैंट पर रास्ता बंद करने की मियाद बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरतारा से अंधरापुल कैंट तक चौकाघाट फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान सेतु निगम ने रास्ता बंद करने की मियाद बढ़ा दी है। पहले 29 नवंबर तक लिया था। अब इसे बढ़ाकर दस दिसंबर तक किया गया है। सेतु निगम के अधिकारी के अनुसार चूंकि 29 तक रास्ता बंद करने की अनुमति 24 घंटे की ली गई थी। यातायात को देखते हुए केवल रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक काम कराया गया था। इसके बाद यातायात के लिए छोड़ा गया था। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि ब्लॉक लेने से पहले सभी अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। उसी के अनुसार काम कराया जा रहा है। हम हर हाल में 15 जनवरी तक काम खत्म करने पर जोर दे रहे हैं ताकि जल्द से जल्द जनता की समस्याओं का समाधान हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें