फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : वसंत महिला कॉलेज की छात्राओं का हंगामा, फीस वृद्धि पर प्रदर्शन; कहा- वार्डन ने झंडारोहण से भी रोका

Fri, 16 Aug 2024 12:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

छात्राओं ने हंगामे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसको लेकर कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, इस पर अभी तक किसी अधिकारी का बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
video grab - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के वसंत महिला कॉलेज का माहौल उस वक्त अशांत हो गया जब छात्राएं हंगामा और धरना-प्रदर्शन करने लगीं। आरोप है कि कॉलेज की वार्डन ने छात्राओं को झंडारोहण में जाने से रोक दिया और कॉलेज के गेट पर तालाबंदी करवा दी। इसे लेकर छात्राएं धरने पर बैठ गईं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्राओं ने झंडारोहण में जाने की तैयारी की थी। वह गेट पर पहुंची ही थीं कि देखा वहां ताला लगा हुआ है। इसे लेकर शिक्षिकाओं से बातचीत की गई लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला। वार्डन से बात करने पर छात्राओं से एडमिट कार्ड रोक देने की धमकी दी है। इस पर छात्राएं उग्र हो गईं। 

छात्राओं ने कहा कि कॉलेज में 10 प्रतिशत फीस भी बढ़ा दी गई है। एक छात्रा ने बताया कि नॉर्मल इंफ्लेशन रेट हर साल मात्र 4 से 5 प्रतिशत ही होता है। ऐसे में फीस वृद्धि गलत है। हॉस्टल की सुविधाओं को लेकर भी छात्राओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें