फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में वाराणसी के दो इंडस्ट्री का हुआ शिलान्यास

Sun, 29 Jul 2018 08:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
लखनऊ में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान ही काशी में भी किया गया आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम के दौरान वाराणसी के करखियाव में लगभग 20 करोड़ की लागत से स्थापित होने वाले खाद्य प्रसंस्करण की दो यूनिट नेचर फ्रेश एवं जेएमडी इंडस्ट्रीज का भी शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन


इन दोनों इकाइयों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात इकाइयां स्थापित हो जाएंगी।  यहां बता दें कि फरवरी 2018 में लखनऊ में आयोजित यूपी इन्वेस्टर्स समिट के दौरान वाराणसी में इंडस्ट्री को लेकर एएमयू हुआ था।

इसी के तहत उत्तर प्रदेश में निवेश किए जाने के संबंध में साइन किए गए एएमयू के तहत लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 60 हजार करोड़ की लागत से 81 परियोजनाओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधिवत शिलान्यास किया।
विज्ञापन


लखनऊ में आयोजित उस कार्यक्रम का वाराणसी में कमिश्नरी ऑडिटोरियम में आयोजित जिला उद्योग बंधु की बैठक के दौरान जिले भर के उद्यमियों ने एलईडी पर  सजीव प्रसारण देखा। कार्यक्रम में विधायक रविंद्र जायसवाल, सुरेंद्र नारायण सिंह, जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह, संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश सिंह, उपायुक्त उद्योग करुणा राय सहित भारी संख्या में उद्यमी एवं उद्यमी संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम व सीओ से नीचे के अधिकारी मिट्टी लदी ट्राली की जांच नहीं कर सकते

वाराणसी जिला उद्योग बंधु की बैठक रविवार को कमिश्नरी सभागार में जिलाधिकारी के अध्यक्षता में हुई। उद्यमियों ने चांदपुर औद्योगिक आस्थान में सड़कों पर अवैध पार्किंग स्थल बना लिए जाने की शिकायत की। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने आरटीओ को निर्देशित किया कि वे टीम लेकर जांच करें कि कोई सड़क को पार्किंग के रूप में यूज तो नहीं कर रहा है। सड़कों के पास पार्किंग अवैध है तो चेतावनी बोर्ड लगाकर जुर्माना वसूला जाय।

ईंट भट्ठा मालिकों की समस्या पर जिलाधिकारी ने कहा कि एसडीएम और सीओ से नीचे का कोई अधिकारी मिट्टी लदी ट्रैक्टर और ट्राली की जांच नहीं कर सकता है। उन्होंने भट्ठा मालिकों को भी निर्देशित किया कि खदाना स्थल पर बोर्ड लगा लें कि कितनी गहराई तक और कितनी दूरी तक खुदाई करनी है। इसके बाद भी अगर अधिकारी परेशान करते हैं तो सीधा उनसे शिकायत करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जेसीबी से खुदाई करने की अनुमति जिनको हो वही जेसीबी से खुदाई करें।

ईंट भट्ठों के मामले में 5 अगस्त तक रिपोर्ट बनाकर 31 अगस्त तक सभी अवैध भट्ठे बंद कर लिए जाने का निर्देश दिया। औद्योगिक उपयोग के लायक भूमि का पता लगाकर सीआरओ और एसडीएम से इसकी जांच करा फिर से उसे उद्योगों को देने के संबंध में निर्देश दिए।

लीड बैंक मैनेजर से प्रतिदिन के हिसाब से लोन के पेंडिंग मामलों की समीक्षा कर निस्तारित करने का आदेश दिया। जिलाधिकारी ने लोन के सभी एप्लीकेशन को हर हाल में निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया। बनारस हैंडलूम जिला घोषित है, इसलिए हैंडलूम और क्राफ्ट के संबंधित लोन आवेदन को वरीयता देने का निर्देश दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें