फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवीएस शोरूम में आग लगी, छह लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिगरा क्षेत्र की गांधी नगर कॉलोनी स्थित टीवीएस के शोरूम में रविवार की शाम आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें विकराल हो गईं। सूचना पाकर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान बिल्डिंग में फंसे सिक्योरिटी एजेंसी के छह कर्मचारियों को अग्निशमन कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई गई है।
विज्ञापन

टीवीएस शोरूम को शुक्रवार को अधिष्ठाता और कर्मचारी बंद कर चले गए थे। दुकानों के दाएं-बाएं खुलने के नियम के कारण शनिवार को शोरूम नहीं खुला था। रविवार की देर शाम शोरूम की बिल्डिंग से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने सूचना सिगरा थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने फायर बिग्रेड को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर शोरूम मालिक दिनेश कुमार गुप्ता भी परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। शोरूम का शटर उठाते ही अंदर से उठी आग की लपटों के कारण लोगों को पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा।
घटनास्थल पर पहुंचे मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह और क्षेत्राधिकारी चेतगंज अनिल कुमार ने और गाड़ी मंगाने का निर्देश दिया। एक-एक कर दमकल की छह गाडि़यां मौके लर आईं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शोरूम के मालिक दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सर्विस रूम स्थित कंप्यूटर सिस्टम में शार्टसर्किट से आग लगने के कारण सभी कागजात जलकर खाक हो गए हैं। लगभग दो लाख रुपये मूल्य के फर्नीचर भी जल गए हैं। उधर, स्थानीय लोगों का कहना था कि पुलिस यदि तत्परता नहीं दिखती तो शोरूम के ऊपर प्रथम तल पर स्थित गोल्ड लोन और आईसीआईसीआई म्युचुअल फंड के दफ्तर तक आग की लपटें पहुंच जाती। तब शायद और बड़े पैमाने पर नुकसान होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें