फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बेकाबू ट्रक ने छह लोगों को रौंदा, मछली विक्रेता की मौत के बाद बवाल; शव सड़क पर रखकर चक्काजाम

Sun, 04 Oct 2026 05:04 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

चोलापुर के चमरहां बाजार में रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने मछली विक्रेता को रौंद दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे में ग्राहक समेत पांच लोग घायल हुए। ट्रक खली-चुन्नी की दुकान में जा घुसा। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
सड़क पर चक्काजाम करते गुस्साए लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर चौकी अंतर्गत चमरहां (हनुमानगंज) बाजार में रविवार शाम करीब चार बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने भीषण हादसा कर दिया। वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर आजमगढ़ की ओर जा रहे ट्रक ने सड़क किनारे मछली बेच रहे युवक और ग्राहक को रौंद दिया। इसके बाद करीब 40 फीट दूर स्थित खली-चुन्नी की दुकान में जा घुसा। हादसे में मछली विक्रेता विकास सोनकर (26) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


मृतक विकास सोनकर पुत्र राजकुमार गोपपुर का निवासी था। वहीं मछली खरीदने पहुंचे शिवम (15) निवासी गोपपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से खली-चुन्नी दुकान के संचालक सतीश जायसवाल (60), कर्मचारी सोती हरिजन (53) निवासी गोपपुर और पल्लेदार चिल्लू यादव निवासी गोसाईपुर मोहांव भी घायल हो गए।

हादसे के बाद बाजार में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर चंदापुर चौकी प्रभारी अविनाश मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर घायलों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय रेफर किया, जबकि कुछ को परिजन निजी अस्पताल ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

परिजनों से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : संवाद
हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने विकास का शव वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर एसडीएम सदर नितिन सिंह और एसीपी विनय कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था।

विकास अपने परिवार का सहारा था। उसकी एक वर्ष की बेटी है। मौत की खबर मिलते ही पत्नी मोनी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। घटना से गोपपुर गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें