फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Traffic: वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर उतरे पुलिस आयुक्त, जाम और अतिक्रमण पर नाराज; दिए निर्देश

Sat, 23 May 2026 02:58 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सीपी मोहित अग्रवाल ने वाराणसी-प्रयागराज हाईवे का निरीक्षण कर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और यातायात अव्यवस्था पर सख्ती दिखाई। अभियान में 27 वाहन सीज, 681 वाहनों का चालान और 13.35 लाख रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने हाईवे को अतिक्रमण मुक्त और यातायात सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटवाते सीपी मोहित अग्रवाल और उनकी टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: वाराणसी में यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को वाराणसी-प्रयागराज हाईवे का निरीक्षण कर यातायात, अतिक्रमण और जन सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लहरतारा चौराहा, मोहनसराय, ट्रांसपोर्ट नगर, मिर्जामुराद और कछवां रोड तक विभिन्न स्थानों का दौरा किया।

विज्ञापन


कछवां रोड स्थित सब्जी मंडी क्षेत्र में लगातार लग रहे जाम और सड़क दुर्घटनाओं पर पुलिस आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी को अव्यवस्थित वाहनों, अवैध पार्किंग और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान 27 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 681 वाहनों का चालान कर 13 लाख 35 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। इसके अलावा पांच अतिक्रमणकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

मातहतों को दिए निर्देश

पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि हाईवे और सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण, अवैध स्टैंड और अव्यवस्थित यातायात किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजन को सुरक्षित, सुगम और बाधारहित यातायात उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान लहरतारा अंडरपास के नीचे सड़क किनारे खड़ी बसों और अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही अंडरपास के नीचे चल रहे अवैध स्टैंड और दुकानों को तत्काल हटाने को कहा गया। बौलिया तिराहा, मोहनसराय, मातलदेई कट और सर्विस लेन पर गलत दिशा में चल रहे वाहनों और अवैध पार्किंग पर भी गहरी नाराजगी व्यक्त की गई।

इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस के डीसीपी गोमती जोन नीतू, एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा और एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने आगे भी लगातार अभियान चलाने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें