फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Traffic: 26 फीट की सड़क, आठ फीट पर निर्माण; 16 फीट की बस ले रही टर्न और लग रहा है जाम

Sun, 14 Jun 2026 12:17 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के लहरतारा क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी और अव्यवस्थित ढंग से संचालित बसों के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के चलते लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। स्थानीय लोगों ने यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
लहरतारा मार्ग पर बस के कारण लगा भीषण जाम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Traffic: वाराणसी शहर के सबसे व्यस्त और प्रमुख मार्गों में शामिल लहरतारा-कैंट रोड पर जाम से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। 26 फीट चौड़ी सड़क के करीब आठ फीट हिस्से पर निर्माण हो रहा है, शेष सड़क पर 16 फीट लंबी बसों का टर्न लेकर बस स्टैंड में प्रवेश करना जाम की बड़ी वजह है। तीन महीने से मार्ग की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह यूटर्न ले चुकी है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल भी दो बार मौके का निरीक्षण कर चुके हैं।

विज्ञापन


बौलिया से लहरतारा होते हुए कैंट की ओर, बौलिया से फुलवरिया फ्लाईओवर की ओर, लहरतारा तिराहे से ककरमत्ता की ओर तथा रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर चार और पांच की दिशा में 14 घंटे के भीतर करीब 22,300 वाहनों का आवागमन होता है। लहरतारा-कैंट मार्ग पर जाम की प्रमुख वजह यहां संचालित निजी बस स्टैंड और सिक्स लेन निर्माण कार्य है। दिन में पोकलेन और जेसीबी मशीनों से निर्माण कार्य होने के कारण भी यातायात प्रभावित हो रहा है।

लहरतारा से बौलिया की ओर बढ़ते ही सड़क किनारे निर्माण सामग्री, पोकलेन, जेसीबी और निर्माण के बाद निकला मलबा सड़क पर पड़ा दिखाई देता है। इसके आगे गाजीपुर रूट की निजी बसों का संचालन और सवारियां भरने-उतारने के लिए खड़े ई-रिक्शा व ऑटो समस्या को और बढ़ा देते हैं। इन सभी कारणों से 26 फीट चौड़ी सड़क का उपयोगी हिस्सा घटकर 10 फीट से भी कम रह जाता है। महज दो किलोमीटर का सफर तय करने में लोगों को 30 से 45 मिनट तक का समय लग रहा है।
लहरतारा में सड़क निर्माण की वजह से ट्रैफिक संचालन में कुछ दिक्कतें आ रही हैं। बस स्टैंड संचालकों को निर्देश दिया गया है कि सड़क पर कोई भी बस खड़ी न होने पाए। साथ ही ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को भी गाजीपुर निजी बस स्टैंड के आसपास खड़े होने से रोका गया है। यातायात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि यातायात संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आने पाए। - अंशुमान मिश्रा, एडीसीपी ट्रैफिक

तीन किलोमीटर के दायरे में 12 पुलिसकर्मी, एक पुलिस चौकी
बौलिया से कैंट और लहरतारा के बीच 12 पुलिसकर्मियों की तैनाती है। लहरतारा आरओबी के पास दो पुलिसकर्मी, प्रमुख जाम पॉइंट पर एक, ककरमत्ता मार्ग पर चार, बौलिया पर चार और फुलवरिया मोड़ पर एक पुलिसकर्मी तैनात रहता है। इसके बावजूद जाम लगने पर पुलिसकर्मियों को भी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन

2 फ्लाईओवर, 2 आरओबी और 2 मार्गों को जोड़ती है सड़क 
बौलिया से कैंट तक का मार्ग शहर की यातायात व्यवस्था की रीढ़ माना जाता है। यह सड़क फुलवरिया आरओबी, लहरतारा आरओबी, ककरमत्ता फ्लाईओवर और चौकाघाट फ्लाईओवर को जोड़ती है। साथ ही कैंट-इंग्लिशियालाइन और बीएलडब्ल्यू मार्ग से भी संपर्क स्थापित करती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें