फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी दौरे से पहले जापानी पीएम की वेबसाइट हैक

Fri, 11 Dec 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
काशी दौरे के ठीकदो दिन पहले गुरुवार को जापान केप्रधानमंत्री शिंजो अबे की आधिकारिक वेबसाइट टोक्यो में हैक हो गई है। इसकी जानकारी मिलते ही भारत में जापानी दूतावास के अधिकारी सतर्क हो गए।
विज्ञापन


अबे के भारत दौरे की सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी न रहे इसके लिए पहले से बनाया गया सुरक्षा प्लान बदल दिया गया है। भारत के साइबर विशेषज्ञों ने सभी वेबसाइटों पर निगरानी बढ़ा दी है।

टोक्यो की प्रतिष्ठित समाचार एजेंसी एनएचके के अनुसार आज तड़के 3:30 बजे ट्विटर पर एक अज्ञात व्यक्ति की ओर से किए गए पोस्ट से जापानी अधिकारियों को पता चला कि उनके पीएम की आधिकारिक वेबसाइट हैक हुई है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय समूह ने साइबर हमले की आशंका जताई है। हैकर्स ने डिस्ट्रिब्यूटेड डिनायल आफ सर्विस (डीडीओएस) को साइबर अटैक के लिए इस्तेमाल किया है। इसके जरिए भारी मात्रा में डाटा भेजकर वेबसाइट को बाधित कर दिया जाता है।

जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय और टोक्यो मेट्रोपोलिटन पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हाल ही में जापान की वेबसाइट को अज्ञात साइबर हमलावरों ने निशाना बनाया था। बीते नवंबर माह में जापान के स्वास्थ्य, श्रम एवं कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट तीन दिनों तक पहुंच से बाहर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें