फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: हत्या के बाद छात्रा के घर पहुंचे मंत्री-सांसद, ट्रैक पर मिला किशोर का शव; महिलाएं बोलीं- बंद हो ठेका

Fri, 04 Jul 2025 03:10 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में शुक्रवार को छात्रा की हत्या के मामले में उसके आवास पर परिजनों से मिलने के लिए मंत्री व सांसद पहुंचे। वहीं बड़ागांव थानाक्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन
मृत छात्रा के घर पहुंचे संजय निषाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्रा की हत्या के बाद परिवार से मिलने पहुंचे मंत्री

विज्ञापन

वाराणसी जिले के मिर्जामुराद के रूपापुर में ढाबे पर छात्रा की हत्या के बाद शुक्रवार को प्रदेश के मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद मेहदीगंज स्थित उसके घर पहुंचे। परिजनों को ढांढस बंधाया और उपस्थित डीसीपी गोमती जोन व एसडीएम राजतालाब को न्याययोचित कार्रवाई व सरकारी सुविधा दिलाने का निर्देश दिया।

भदोही के सांसद ने मृत छात्रा के परिजनों को बंधाया ढांढस
भदोही के सांसद डॉ. विनोद बिंद शुक्रवार को छात्रा की हत्या के मामले में परिवार को ढाढंस बंधाने के लिए मेहदीगंज स्थित उसके आवास पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। 
विज्ञापन




सांसद संगीता बलवंत भी मृत छात्रा के घर पहुंचीं
मिर्जामुराद के रूपापुर में ढाबा पर हुई छात्रा की हत्या को लेकर परिवार से मिलने के लिए राज्यसभा की सांसद संगीता बलवंत भी मेहंदीगंज पहुंचीं।



रेलवे ट्रैक पर मिला किशोर का शव 
बड़ागांव थानाक्षेत्र के अहरक (दल्लीपुर) नहर पुलिया के पास शुक्रवार को रेलवे लाइन पर 15 वर्षीय एक किशोर का शव मिला। ट्रेन से कटकर उसकी मौत हुई थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान कराते हुए शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करने में जुटी।
      
ये है मामला
वाराणसी- जौनपुर रेलवे ट्रैक पर किशोर रात में किसी समय ट्रेन से कट गया, जिसकी सूचना बाबतपुर (मंगारी) के स्टेशन मास्टर ने पुलिस को दी। काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान बड़ागांव थानाक्षेत्र के परसादपुर गांव निवासी अमन कुमार के रूप में हुई। 

उसके माता- पिता की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। वह चाचा शिव कुमार के साथ रहता था। बृहस्पतिवार को देर शाम वह घर से निकला था। रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। 

भीख मांग कर ठेला- पटरी वालों ने जताया विरोध - फोटो : अमर उजाला
काशी में ठेला-पटरी वालों ने भीख मांग कर जताया विरोध 
मैदागिन टाउनहॉल गेट के बाहर ठेला- पटरी लगाने वाले व्यापारियों ने भीख मांग कर विरोध दर्ज कराया। वाराणसी कमिश्नरेट के द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए सड़क के दोनों तरफ लगे ठेला- पटरी और दुकानदारों को चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन

महिलाओं को पुलिस ने रोका - फोटो : अमर उजाला
शराब का ठेका बंद कराने की मांग
जिले के घसियारी टोला में शराब का ठेका को बंद करने की मांग को लेकर महिलाएं भाजपा के जनसंपर्क कार्यालय पर जा रही थीं। जिनको पुलिस ने गुरुधाम चौराहे पर रोक लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें