वाटर कैनन के बीच हुआ यात्रियों का स्वागत
- फोटो : amar ujala
वाराणसी से कोलकाता के बीच गुरुवार से स्पाइस जेट ने नई विमान सेवा शुरू की। 18 यात्रियों को लेकर कोलकाता से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे विमान का स्वागत वाटर केनन से किया गया। स्पाइस जेट का 78 सीटर विमान एसजी 3328 शाम 4:50 बजे कोलकाता से चलकर 6:25 बजे वाराणसी पहुंचा। विमान एयरपोर्ट के रनवे से जैसे ही एप्रन पर आया इसको वाटर कैनन सैल्यूट दिया गया।
यही विमान एसजी 3329 बनकर निर्धारित समय 6:45 बजे 10 मिनट की देरी से 6:55 बजे वाराणसी से 63 यात्रियों को लेकर कोलकाता के लिए रवाना हुआ। हलांकि वाराणसी कोलकाता के बीच इंडिगो और एयर इंडिया की विमान सेवा पहले से संचालित है। इंडिगो का विमान भी शाम को ही कोलकाता जाता है और प्रतिदिन संचालित होता है। एयर इंडिया का विमान सप्ताह में दो दिन मंगलवार और गुरुवार को संचालित होता है।