फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi to Goa Flight: वाराणसी से गोवा और पुणे की फ्लाइट के लिए टिकट की बुकिंग शुरू, जानें कब होगी पहली उड़ान

Tue, 14 Mar 2023 12:12 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

इंडिगो एयरलाइंस के प्रतिनिधियों ने बताया कि दोनों शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइटें हैं। पहली बार सीधी फ्लाइट उड़ान भरेगी। इससे यात्री उत्साहित हैं। जाने और आने के लिए तेजी से टिकट बुक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इंडिगो की फ्लाइट - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर से गोवा और पुणे के लिए उड़ान भरने वाली पहली सीधी फ्लाइट की बुकिंग शुरू हो गई है। पुणे की फ्लाइट की करीब 60 फीसदी और गोवा की 50 फीसदी सीटें बुक हो चुकी हैं।

विज्ञापन

इंडिगो की फ्लाइट 28 मार्च से गोवा और 31 मार्च से पुणे के लिए नियमित उड़ान भरेगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एयरलाइंस के प्रतिनिधियों ने बताया कि दोनों शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइटें हैं। पहली बार सीधी फ्लाइट उड़ान भरेगी। इससे यात्री उत्साहित हैं। जाने और आने के लिए तेजी से टिकट बुक किए जा रहे हैं।

सेवा शुरू होने में लगभग 15 दिन बचे हैं। दोनों विमानों में 50 से 60 फीसदी सीटें बुक हो गई हैं। प्रतिनिधियों का कहना है कि विमान में बुकिंग को देख लग रहा है कि यात्रियों को उड़ान सेवा पसंद आ रही है। आने वाले दिनों और अच्छी बुकिंग की उम्मीद है।
विज्ञापन

पहले दिन यानी 28 मार्च को गोवा की विमान में 40 से 50 फीसदी बुकिंग हो चुकी है। वहीं पुणे की विमान में 50 से 60 फीसदी सीटें बुक हो चुकी है। बता दें इंडिगो एयरलाइंस की ओर से वाराणसी एयरपोर्ट से गोवा और पुणे की सीधी विमान सेवा शुरू की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें