फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी टू दुबई फ्लाइट: अब दुबई के लिए भी उड़ान भर सकते हैं विमान, डीजीसीए को भेजी गई सर्वे रिपोर्ट

Tue, 07 Feb 2023 04:21 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

विमानन कंपनियों से मिली जानकारी के मुताबिक, समर शेड्यूल जारी होने के साथ ही विमान सेवाएं बढ़ जाएंगी। स्पाइसजेट ने देहरादून और जयपुर के लिए विमान संचालन की तैयारी की है। विंटर शेड्यूल जारी होने के साथ ही इन शहरों की विमान सेवाएं बंद कर दी गई थीं। अब दोबारा सेवा शुरू करने की योजना बनी है।
विज्ञापन
वाराणसी: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर। - फोटो : Twitter: @AAIVNSAIRPORT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर से विदेशों की उड़ान सेवाएं जल्द ही बढ़ सकती है। इसकी सर्वे रिपोर्ट विमानन कंपनियों ने डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) को भेजी है। साथ ही संचालन की अनुमति भी मांगी है। डीजीसीए से अनुमति मिलते ही बाबतपुर एयरपोर्ट से दुबई की उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी। बैंकाक और मलयेशिया की बंद उड़ान सेवाएं भी दोबारा शुरू हो सकती हैं। अभी तक नेपाल और शारजाह के विमान उड़ान भरते हैं। शारजाह के विमान का रोज आवागमन होता है। नेपाल का विमान सप्ताह (शुक्रवार व सोमवार) में दो बार उड़ान भरता है। 

विज्ञापन

विमानन कंपनियों से मिली जानकारी के मुताबिक, समर शेड्यूल जारी होने के साथ ही विमान सेवाएं बढ़ जाएंगी। स्पाइसजेट ने देहरादून और जयपुर के लिए विमान संचालन की तैयारी की है। विंटर शेड्यूल जारी होने के साथ ही इन शहरों की विमान सेवाएं बंद कर दी गई थीं। अब दोबारा सेवा शुरू करने की योजना बनी है।  उधर, आकाश एयरलाइंस ने 18 फरवरी से ही बंगलूरू की हवाई सेवा शुरू करने का फैसला किया है, लेकिन यह भी तय किया है कि वाराणसी से बंगलूरू के बाद गोवा की कनेक्टिंग फ्लाइट भी शुरू की जाएगी। कनेक्टिंग फ्लाइट एक मार्च से उड़ान भरेगी। इसी तरह से इंडिगो ने इंदौर और भोपाल के लिए हवाई सेवा शुरू करने का खाका तैयार किया है। देहरादून की उड़ान सेवा भी शुरू करने का प्रस्ताव है। एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि कई कंपनियों ने समर शेड्यूल में उड़ान सेवाओं को लेकर संपर्क किया है। इस बार विमानों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें