फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पारिवारिक कलह से तंग आकर ट्रेन के आगे कूदा बुनकर, मौके पर ही मौत

Thu, 15 Dec 2022 11:46 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

महमूदपुर गांव का रियाजुद्दीन अंसारी 34 वर्ष पारिवारिक कलह से काफी तंग आ गया था। आसपास के लोगों ने बताया की कई दिनों से परिवारिक कलह से परेशान भी था। गुरुवार की सबुह 6 बजे रेल लाईन के पास टहल रहा था। इसी  बीच वाराणसी की तरफ से वाराणसी प्रतापगढ़ पैसेंजर ट्रेन आती दिखाई दी। ट्रेन जब नजदीक आई तो वह ट्रेन के सामने कूद गया।
विज्ञापन
मृतक रियाजुद्दीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहता थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के सामने गुरुवार की सुबह पारिवारिक कलह से तंग आकर एक बुनकर ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना पाकर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महमूदपुर गांव का रियाजुद्दीन अंसारी 34 वर्ष पारिवारिक कलह से काफी तंग आ गया था। आसपास के लोगों ने बताया की कई दिनों से परिवारिक कलह से परेशान भी था। गुरुवार की सबुह 6 बजे रेल लाईन के पास टहल रहा था। इसी  बीच वाराणसी की तरफ से वाराणसी प्रतापगढ़ पैसेंजर ट्रेन आती दिखाई दी। ट्रेन जब नजदीक आई तो वह ट्रेन के सामने कूद गया। जिससे उसको गंभीर चोटें आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और उसके.घर वालों को.सूचना दी।

विज्ञापन

परिवार के लोग मौके पर पहुंचे शव को देखकर रोने चिल्लाने लगे। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक बुनकरी करता था। महमूदपुर के कमरूद्दीन अंसारी के तीन पुत्रों और 6 पुत्रियों में मृतक दूसरे नंबर का था। मृतक को एक लड़का और दो लड़की है। पत्नी का नाम सवीना बानो है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें