फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पिंडरा में जर्मनी की तर्ज पर बनेगा टेक्नोलॉजी सेंटर, 12 एकड़ जमीन मुफ्त देगी सरकार; 20 केंद्र बनेंगे

Thu, 19 Nov 2026 05:52 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

पिंडरा में जर्मनी की तर्ज पर टेक्नोलॉजी सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार 12 एकड़ जमीन मुफ्त उपलब्ध कराएगी। केंद्र सरकार की योजना के तहत देशभर में ऐसे 20 केंद्र स्थापित किए जाने हैं। हब-एंड-स्पोक मॉडल पर बनने वाले इस सेंटर से पूर्वांचल के युवाओं को रोजगार और स्थानीय उद्यमों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की तैयारी है।
विज्ञापन
जर्मनी की तर्ज पर बनेगा टेक्नोलॉजी सेंटर। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की दिशा में टेक्नोलॉजी सेंटर स्थापित करने की योजना है। इसके लिए पिंडरा तहसील के पिंडरा गांव में 12 एकड़ भूमि केंद्र सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय को निशुल्क हस्तांतरित की जाएगी। 

विज्ञापन


केंद्र की स्थापना हब-एंड-स्पोक मॉडल के तहत होगी। इससे युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ औद्योगिक क्षेत्र में आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। इसके लिए गांव के आराजी संख्या 3957 की कुल 17.563 हेक्टेयर भूमि में से 4.856 हेक्टेयर भूमि मंत्रालय को निशुल्क हस्तांतरित किए जाने का प्रस्ताव है।

केंद्र सरकार की नए टेक्नोलॉजी सेंटर की स्थापना योजना के तहत देश में 20 टेक्नोलॉजी सेंटर स्थापित किए जाने हैं। वाराणसी में बनने वाला केंद्र भी इसी योजना का हिस्सा होगा। इसकी स्थापना हब-एंड-स्पोक मॉडल के तहत की जाएगी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध होंगी

इस मॉडल के माध्यम से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता और लाभप्रदता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। टेक्नोलॉजी सेंटर की स्थापना के लिए राज्य सरकार की ओर से भारमुक्त भूमि निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। 

इससे राज्य सरकार पर कोई अतिरिक्त व्यय भार नहीं पड़ेगा। केंद्र की स्थापना से वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल के युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध होने से स्थानीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। 

इस संबंध में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव शशि भूषण लाल सुशील की ओर से जारी बुलेट प्वाइंट और प्रेस नोट में भूमि हस्तांतरण एवं टेक्नोलॉजी सेंटर की स्थापना से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें