वाराणसी। भुल्लनपुर में कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता के दूसरे दिन, 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर की टीम तीन स्वर्ण, दो रजत मिलाकर कुल पांच पदक जीतते हुए पहले स्थान पर रही। वहीं, सात पदक (दो स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य) जीतकर कानपुर पीएसी दूसरे स्थान पर रही। विजेता का फैसला स्वर्ण की अधिकता के आधार पर किया गया।
27वीं पीएसी पूर्वी जोन अंतरवाहिनी कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता के दूसरे दिन आर्म रेसलिंग और मुक्केबाजी के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में पीएसी पूर्वी जोन की दस वाहिनियों से कुल 105 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें अलग-अलग खेलों में कुल 30 पदकों के लिए खिलाड़ियों ने जोर-आजमाइश की। इस मौके पर ब्रजेश राय, बदन यादव, धीरेंद्र बहादुर सिंह मौजूद