फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Sports:वाराणसी की टीम ने 8-0 से जीता फुटबाल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
63वीं अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो कप फुटबाल प्रतियोगिता का प्रादेशिक चरण बुधवार को स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में शुरू हुआ। इसमें वाराणसी मंडल से विकास इंटर काॅलेज की टीम ने मेरठ मंडल के सेंट जोसफ स्कूल की टीम को 8-0 हरा दिया। प्रतियोगिता शुरू होने के तीसरे मिनट में शारिक ने बाएं छोर से गोल कर वाराणसी को 1-0 से आगे कर दिया। इसके दो मिनट बाद फिर से एक और गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। इसके बाद आठवें मिनट में सुरेंद्र ने एक गोल कर वाराणसी को 3-0 से बढ़त दिला दी।
विज्ञापन

खेल के 12वें मिनट में शारिक ने एक बार फिर से अपना तीसरा गोल कर स्कोर 4-0 से आगे कर दिया। इसके चार मिनट बाद सुमित ने गोल कर स्कोर 5-0 कर दिया। हाफ टाइम तक स्कोर 5-0 रहा।
दूसरे हाफ में आयुष ने एक और गोल कर स्कोर 6-0 किया। दूसरे हाफ के पांच मिनट बाद सुमित ने गोल कर वाराणसी का स्कोर 7-0 कर दिया। खेल के 28वें मिनट में अभय चौहान ने एक और गोल कर स्कोर 8-0 कर दिया। अंत तक यही स्कोर रहा जिससेे वाराणसी की टीम ने मैच जीत लिया। बृहस्पतिवार को वाराणसी का टीम का मुकाबला स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें