अंडर-19 यूपी ओपेन राष्ट्रीय रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता जंसा थाना क्षेत्र के अकेलवा में खेली जाएगी। वाराणसी जिला शतरंज एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता चार से सात जुलाई तक खेली जाएगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के 25 जिलों के 160 खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियाेगिता में हरियाणा के चयनित चार खिलाड़ी भी खेलेंगे। प्रतियोगिता जीतने वाले अंडर-11 व अंडर-15 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।