परमानंदपुर स्थित स्टेडियम में शुक्रवार को हॉकी प्रतियोगिता का सेमीफाइनल विकास क्लब और वाराणसी स्पोर्टिंग क्लब के बीच हुआ। इसमें विकास क्लब की टीम जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंची। फाइनल मैच शनिवार को खेला जाएगा।
प्रतियोगिता में दोनों टीमों की शुरुआत धीमी रही। मैच के दूसरे हाफ में विकास क्लब ने अपनी रणनीति में बदलाव किया। मोनिका गुप्ता ने वाराणसी स्पोर्टिंग की डिफेंस लाइन को चकमा देते हुए गोल कर विकास क्लब को 1-0 की बढ़त दिला दी। 12 मिनट बाद सेंटर फारवर्ड अनु पाल ने बेहतरीन गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। दो गोल से पीछे होने के बाद वाराणसी स्पोर्टिंग की टीम ने गोल करने का प्रयास किया। लेकिन असफलता हाथ लगी।