फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagri Natak Mandali:चित्रकला कार्यशाला में दिखेगी नव काशी विकसित काशी, नागरी नाटक मंडली में 70 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरी नाटक मंडली में चार दिवसीय चित्रकला कार्यशाला शुक्रवार को शुरू हुई। नव काशी विकसित काशी थीम पर आधारित कार्यशाला में 70 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ और दिल्ली के विभिन्न कॉलेजों के बीएएफए और एमएफए की शिक्षा प्राप्त कर चुके छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को चार दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का उद्घाटन नागरी नाटक मंडली न्यास के सचिव डॉ. अजीत सैगल, डॉ. स्मिता चंद्रा, डॉ. शारदा सिंह, सुमन पाठक एवं डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने किया। कार्यशाला की संयोजिका डाॅ. शारदा सिंह ने बताया कि कार्यशाला प्रतिदिन सुबह 11:00 से शाम 5:00 बजे तक रहेगी। इसका समापन 24 जून को होगा। कार्यशाला में प्रशिक्षुओं द्वारा बनाई गई सभी पेंटिंग की प्रदर्शनी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी। नागरी नाटक मंडली न्यास की तरफ से सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। संयोजक डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया यह कार्यशाला पूर्णतया निशुल्क है और सभी प्रतिभागियों को पेंटिंग से संबंधित सामग्री निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें