फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Sports:टाइ ब्रेकर में जीती यूपी पुलिस की हॉकी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
ओलंपियन विवेक सिंह की स्मृति में शिवपुर के मिनी स्टेडियम में आयोजित बालिका व पुरुष वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। पुरुष वर्ग के खेले गए मुकाबले में यूपी पुलिस की हॉकी टीम ने विवेक एकेडमी की ए टीम को हराकर ट्रॉफी जीत ली। बालिका वर्ग में विवेक एकेडमी हरहुआ की टीम ने यूपी कॉलेज को 4-1 से हराया। इसमें विवेक एकेडमी की कोमल और खुशबू ने दो-दो गोल और यूपी कॉलेज की लेखा ने एक गोल किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग का फाइनल यूपी पुलिस और विवेक एकेडमी के बीच खेला गया। खेल शुरू होते ही विवेक एकेडमी की ए टीम ने यूपी पुलिस के गोलपोस्ट पर जोरदार हमले किए और खेल के आठवें मिनट में सुजीत गोल करने में कामयाब रहे। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने लय ताल का मेल दिखाते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया लेकिन यूपी पुलिस की टीम गोल करने में नाकाम रही। दूसरे हाॅफ में ऊर्जा से लबरेज होकर उतरी टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। दूसरे हॉफ के 15वें मिनट में यूपी पुलिस के फार्वड खिलाड़ी राहुल यादव ने गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद दोनों टीम के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया लेकिन निर्धारित समय तक गोल नहीं कर सके। इसके साथ मैच अतिरिक्त 10 मिनट का समय दिया गया लेकिन कोई टीम गोल नहीं कर सकी। इसके बाद मैच का फैसला करने के लिए टाइ ब्रेकर का सहारा लिया गया।
टाइ ब्रेकर में यूपी फाइनल मैच 8-6 से जीत लिया। विवेक एकेडमी के चंदन, विशाल ने दो गोल, सुजीत और सुमीत ने एक एक गोल किया। यूपी पुलिस की ओर से राहुल यादव तीन गोल, सूरज और गगन ने दो और अनंत ने एक गोल किया। प्रतियोगिता में कुल नौ गोल करने के लिए सुमीत को मैन ऑफ द टूर्नामेंट, यूपी पुलिस के अनंत को बेस्ट गोलकीपर और बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार विवेक एकेडमी के चंदन सिंह को दिया गया। मुख्य अतिथि इनकम टैक्स कमिश्नर हरिगोविंद सिंह ने खिलाड़ियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी आतिफ इदरीश, राहुल सिंह, अभिनव राय, अरूण सिंह, सतीष नारायण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें