फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Camp:इस्कॉन वाराणसी में समर कैंप समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्कॉन दुर्गाकुंड रोड स्थित श्रीश्री राधा गोपाल जी मंदिर में चल रहे समर कैंप का समापन रविवार को हुआ। बच्चों में चरित्र निर्माण के निमित्त आयोजित समर कैंप में 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। कैंप में आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्रों द्वारा समन्वित विभिन्न शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को शामिल किया गया। बच्चों ने इस कैंप में भगवद्गीता के श्लोकों का अध्ययन किया।तुलसी का पौधा रोपा, धूपबत्ती बनाना, नौका विहार उत्सव, पंखा बनाना, गोमाता को चारा खिलाने जैसी अनेक गतिविधियों में भाग लिया। बच्चों ने डिजिटल डिटॉक्स मोबाइल टीवी छोड़ो, गीता भागवत खोलो शीर्षक एक नाटक की भी मनमोहक प्रस्तुति देकर मोबाइल और टीवी की लत से बचने और वैदिक ग्रंथों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इस अवसर पर अच्युत मोहन प्रभु, करुणा माता, राम बिहारी प्रभु, मिली डिडवानिया, सोनिका रावत उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें