जिले के दो बास्केटबॉल प्रशिक्षक विभोर भृगुवंशी और मुकेश पांडेय अंडर-17 राष्ट्रीय स्कूली बास्केटबॉल प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। दोनों वाराणसी के बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत है। विभोर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल प्रशिक्षक और राष्ट्रीय बी-पैनल के निर्णायक हैं। वहीं, मुकेश फीबा लेवल-1 लाइसेंस धारी प्रशिक्षक तथा राष्ट्रीय बी-पैनल निर्णायक हैं। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉ़ एके सिंह ने बताया कि स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से गुरुग्राम में 26 से 30 अप्रैल तक प्रतियोगिता आयोजित हैं।