महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और दिल्ली विश्वविद्यालय के बीच समर्थ पोर्टल के उपयोग के लिए समझौता हुआ। काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी और दिल्ली विश्वविद्यालय के नैड टेक्नोलॉजी समर्थ प्रोजेक्ट के निदेशक प्रो. संजीव सिंह ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए।
कुलपति ने कहा कि समर्थ पोर्टल के उपयोग से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक और अकादमिक कार्य पारदर्शिता पूर्वक होंगे। साथ ही विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को लाभ होगा। इस मौके पर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल भी उपस्थित रहीं। समर्थ सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के माध्यम से शिक्षा पर राष्ट्रीय मिशन के तहत 2019 में शुरू की गई शिक्षा मंत्रालय की पहल है, जिसका उद्देश्य विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों को सक्षम बनाना है। समर्थ उच्च शिक्षा में शासन की नीतियों और मानकों के साथ प्रौद्योगिकी का मिश्रण करता है। इसे किसी भी समय-कहीं भी डिजिटल इंटरफेस के माध्यम से संस्थान और इससे जुड़े लोगों के लिए उपलब्ध कराता है।