फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Airport:मेल करके दी वाराणसी एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट समेत देश के 30 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मेल के जरिये धमकी मिली है। सोमवार को एयरपोर्ट निदेशक को धमकी भरा मेल मिलने के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई। हाई अलर्ट घोषित करते हुए काॅन्फ्रेंस हाॅल में सीआईएसएफ, फूलपुर पुलिस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों की आपात बैठक हुई। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर समेत आसपास गांव में पुलिस और सीआईएसएफ ने संयुक्त रूप से रूट मार्च किया। ग्रामीणों से अपील की कि संदिग्ध दिखने वालों की तुरंत पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन

एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता के ऑफिशियल मेल पर सोमवार को वाराणसी समेत देश के 30 एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी भरा मेल आया। मेल में लिखा कि हमने सभी एयरपोर्ट पर बम फिट कर दिया है, जो एक रिमोट का बटन दबाते ही ब्लास्ट हो जाएगा। इस मेल के बाद डीजीसीए समेत अन्य सुरक्षा अधिकारियों को एयरपोर्ट निदेशक ने अवगत कराया। पुलिस और सीआईएसएफ ने चेकिंग अभियान चलाया। एयरपोर्ट के आस पास गांव कर्मी, बैकुंठपुर, सगुनहा, घमहापुर, मंगारी आदि गांव में रूट मार्च किया गया। सीआईएसएफ के वरिष्ठ कमांडेंट अजय कुमार ने बताया कि एयरपोर्ट निदेशक के ऑफिशियल मेल एकाउंट पर वाराणसी समेत देश के 30 हवाईअड्डों को उड़ाने की धमकी मिली है। यह किसी सिरफिरे का काम हो सकता है। एहतियातन एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्थानीय पुलिस, एलआईयू और आईबी अधिकारियों संग बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद बनाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें