निशानेबाजी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भोपाल में चयन ट्रायल हुआ। इसमें वाराणसी के तीन खिलाड़ियों ने चौथे चक्र के लिए क्वालिफाई कर लिया है। रायफल क्लब के कार्यकारिणी सदस्य पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि वाराणसी के तीन खिलाड़ी सूर्यदीप सिंह, शशांक त्रिपाठी, अंश सिंह 50 मीटर रायफल में ट्रायल दिया। चार चक्र में ट्रायल के बाद खिलाड़ियों का चयन यूपी टीम में होगा। अगला ट्रायल कुमार सुरेंद्र सिंह (केएसएस) मैच भोपाल में खेला जाएगा। सभी खिलाड़ी कैंटोनमेंट स्थित शूटिंग रेंज में निशानेबाजी का प्रशिक्षण ले रहे हैं।