परमानंदपुर स्थित खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय आमंत्रण फाइव-ए-साइड बालक हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को स्टार क्लब और बनारस जूनियर्स के बीच मुकाबला हुआ। इसमें स्टार क्लब ने बनारस जूनियर्स को 2-0 से शिकस्त दी।
स्टार क्लब के कप्तान शुभम पटेल, आयुष पटेल और ईशान पटेल की तिकड़ी ने शुरुआत से ही बनारस जूनियर्स पर दबाव बनाए रखा। 15वें मिनट में आयुष के सटीक पास पर ईशान ने बेहतरीन गोल कर स्टार क्लब को 1-0 से बढ़त दिला दी। वहीं खेल के 20वें मिनट में शुभम के नपे तुले पास पर ईशान ने दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया।