मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 23 से 26 सितंबर तक 49वीं जूनियर नेशनल कैरम चैंपियनशिप प्रतियोगिता होगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन की टीम का चयन बालिका वर्ग में 3 अगस्त को वाराणसी में और बालक वर्ग का 4 अगस्त को प्रयागराज में होगा।
उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह के अनुसार सभी संबद्ध जनपदों से दो बालक एवं दो बालिका वर्ग के तथा एक-एक बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का चयन होगा। उन्होंने कहा कि 28 जुलाई तक उत्तर कैरम एसोसिएशन के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में जिला अध्यक्ष या सचिव के द्वारा जानकारी दे दी जाए।