फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Sports:जिला और मंडल स्तर पर होंगी खेलकूद प्रतियोगिताएं, स्कूलों से मांगी खिलाड़ियों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग जिला और मंडलस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कराएगा। खेलों में छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ये पहल की गई है। संयुक्त शिक्षा निदेशक रामशरण सिंह ने स्कूलों से टीम और खिलाड़ियों की सूची तलब की है। स्कूलों में इसकी तैयारियां शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राएं प्रदेशीय विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता में एक यूनिट के रूप में सीधे खेलेंगी। राज्यस्तर पर टीम चयन के लिए प्रक्रिया का निर्धारण बालिका प्रकोष्ठ समग्र शिक्षा (बेसिक) द्वारा किया जायेगा। 19 वर्ष से कम (सीनियर) 17 वर्ष से कम (जूनियर) और 14 वर्ष से कम (सब जूनियर) आयु वर्ष की खेलकूद प्रतियोगिताएं करायी जाएंगी। जिला के बाद मंडल और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता भी कराई जाएंगी। प्रतियोगिता में खेलने वाली प्रतिभागियों की सूची यू डायस कोड के साथ भेजनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें