फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Sports:शाश्वत और सुहानी बनी ताइक्वांडो की चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
चेतगंज स्थित डुओ स्पोर्ट्स एकेडमी में बृहस्पतिवार शाम एकदिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 8 क्लबों के करीब 65 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अलग-अलग भारवर्ग में आयोजित प्रतियोगिता के बालक वर्ग में शाश्वत और बालिका वर्ग में सुहानी ओवरऑल चैंपियन बने।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में सुहानी पटेल, इशिका केसरी, वैष्णवी कन्नोैजिया, आयुषी, काव्या सिंह, सीनियर वर्ग में इशिका गुप्ता और नैना यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। सब जूनियर बालक वर्ग में सनी जेटली बेनवंशी, प्रिंस पटेल, आयुष गोंड, विनायक यादव, जूनियर वर्ग में शाश्वत, प्रिंस गुप्ता, आदित्य दवे ने प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि सौरभ जायसवाल ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर खेल का आरंभ कराया और अंत में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कोच उमेश केशरी ने बताया कि काशी के खिलाड़ी लगातार राज्यस्तरीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत रहे हैं। संचालन और धन्यवाद अमन कुमार वर्मा ने किया। इस मौके पर अरशद रजा, अमित जायसवाल, प्रकाश मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें