17वीं जनपदस्तरीय यूथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता में तीसरे दिन बुधवार को बालक वर्ग का क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। कोईराजपुर स्थित एक स्कूल में खेले गए पहले मैच में एक निजी स्कूल ने उदय प्रताप इंटर कॉलेज (मिनी) को 52-29 से पराजित किया। दूसरे मैच में राजर्षि क्लब (ए) ने दूसरे निजी स्कूल को 25-10 से पराजित किया।
वहीं, बालिका वर्ग में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में पहले निजी स्कूल ने राजर्षि क्लब (ए) को 20-16 से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में रानी मुरार ने दूसरे निजी स्कूल को 13-3 से पराजित किया।
बृहस्पतिवार को उदय प्रताप इंटर कॉलेज (वाॅकओवर से पहुंचे) और दूसरे निजी स्कूल (वाॅकओवर से पहुंचे), पहले निजी स्कूल और राजर्षि क्लब के बीच सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। वहीं बालिका वर्ग का फाइनल मैच रानी मुरार तथा पहले निजी स्कूल के बीच होगा।