जिला शतरंज एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को मौलवी बाग कॉलोनी स्थित सनातन रिसर्च सेंटर में अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग प्रतियोगिता हुई। बालक वर्ग में प्रखर त्रिपाठी 4 बाजी के साथ प्रथम, केशव सिंघल 4 अंकों के साथ दूसरे, जबकि श्रेयष मिश्रा 3 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में ऐशानी पाठक 4 अंको के साथ प्रथम, विधि एंजिलिना दूसरे स्थान पर और समृद्धि तिवारी 3 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। रिसर्च सेंटर के निदेशक राम किशोर पांडे ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। दोनों ग्रुप के पहले दो खिलाड़ी सोमवार से कौशांबी में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य शतरंज चैंपियनशिप में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान तुषार सारस्वत, आर्यन वर्मा, बादल मौजूद रहे।