फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Police:सभी थानों का निरीक्षण करें, लापरवाही मिले तो हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
थानों का निरीक्षण कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी लें। कहीं शिथिलता मिले तो प्रभावी कार्रवाई की जाए। यह निर्देश पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शनिवार रात कैंप कार्यालय में बैठक में कमिश्नरेट के अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने कहा कि लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त कराने के लिए अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी के साथ करें। अवैध असलहों / कारतूसों की बरामदगी और अवैध शराब/ मादक पदार्थ की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग की जाए। गंभीर किस्म की आपराधिक घटनाओं की विवेचना में लापरवाही न हो। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हर हाल में सुनिश्चत की जाए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाएं। तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वालों और बिना नंबर प्लेट के वाहनों पर हर हाल में कार्रवाई हो। सड़कों और सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण को लेकर गंभीरता बरते। इस दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के एजिरसन, अपर पुलिस आयुक्त एस. चनप्पा के साथ कमिश्नरेट के सभी राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें