फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Sports:सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में तैयार हो रहे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में खेल को बढ़ावा देने के लिए सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में खेल मैदान बनकर तैयार हो चुका है। यहां क्रिकेट, फुटबाॅल, वालीबॉल और हैंडबाॅल समेत 12 खेलों के खिलाड़ी तैयार होंगे। पूर्व प्रधानाचार्य डॉ़ विश्वनाथ दूबे ने बताया कि यहां प्रतिदिन दो सत्र में खेल आयोजित हो रहे हैं। खेलों को बढ़ावा देने में पुरातन छात्र सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बताया कि खिलाड़ियों के लिए विशेषज्ञ कोच रखे गए हैं। करीब ढाई सौ खिलाड़ी खेल का प्रशिक्षण ले रहे हैं। ज्यादा खिलाड़ी क्रिकेट और नेटबॉल का प्रशिक्षण ले रहे हैं। खिलाड़ियों को सुबह छह से आठ बजे और शाम चार से सात बजे तक प्रशिक्षण दिया जाता है। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम के साथ अभ्यास और मैच खलने के लिए अलग-अलग कोर्ट बनवाया जा रहा है। बताया कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। लगातार स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी को आर्थिक पुरस्कार दिया जाएगा। यहां क्रिकेट, कबड्डी और नेटबॉल की टीम ने अभ्यास करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें