अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को परिसर चलो अभियान का शुभारंभ किया। इसके तहत परिसर चलो रथ के माध्यम से इंटरमीडिएट से विश्वविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों को कैंपस जाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। रथ का शुभारंभ अमेठी और सोनभद्र के दुद्धी में हुआ। इस मौके पर काशी प्रांत के मंत्री अभय प्रताप सिंह ने कहा कि परिसर चलो रथ में नुक्कड़ नाटक, चौपाल, पत्रक वितरण के माध्यम से परिसर का महत्व बताया जाएगा। दुद्धी में यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पायल राय ने किया। दुद्धी से चला रथ 6 जुलाई को बीएचयू पहुंचेगा। वहीं अमेठी से चलाया गया रथ इलाहाबाद विश्वविद्यालय पहुंचेगा।