स्वामी वितरागानंद कुश्ती उत्थान समिति द्वारा छित्तमपुर में इनामी कुश्ती खेली गई। मां नेपाली धाम व्यायामशाला में हुई प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग में 75 से अधिक मुकाबले में 154 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 51 सौ रुपये के लिए महिला वर्ग (57+ किग्रा भार वर्ग) में जौनपुर की मोनिया यादव ने बरेका की लक्ष्मी गुप्ता को 6-5 से हराया।
महिला वर्ग में 57 किलो भारवर्ग में सुल्तानपुर की आरती निषाद ने गाजीपुर की अंशु को 7-4 से, बनियापुर के दिलीप ने गयासेठ अखाड़े के अरुण को 6-5 से, गाजीपुर के साहिल ने छाही के अखिलेश को 5-3 से हराया। निर्णायक मंडल में राम सजन यादव, संजय सिंह, सुनील यादव शामिल रहे। इस मौके पर आयोजन सीमित के बलवंत यादव, प्रेम शंकर तिवारी, नीलेश मौजूद रहे।