डालिम्स प्रीमियर लीग (डीपीएल) में बुधवार को चार मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में सनराइजर्स, नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स और टाइटंस ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए।
नाइट राइडर्स ने दूसरे मैच में किंग्स को दस विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स ने 6.2 ओवर में आठ विकेट पर 67 रन बनाए। जवाब में नाइट राइडर्स ने 1.4 ओवर में बिना विकेट गंवाए 68 रन बनाकर लक्ष्य प्राप्त किया। इस दौरान आठ रन वाइड गेंदों से मिले।
इससे पहले खेले गए पहले मैच में सनराइजर्स ने सुपरकिंग्स को सात विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर किंग्स ने 5.4 ओवर में आठ विकेट पर 24 रन ही बनाए। जवाब में सनराइजर्स ने 4.5 ओवर में तीन विकेट पर 28 रन बनाकर मैच जीत लिया।
तीसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स ने इंडियंस को 2 विकेट से मैच जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडियंस ने आठ ओवर में सात विकेट पर 79 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स की टीम 7.5 ओवर में आठ विकेट पर 85 रन बनाकर मैच जीत लिया।
चौथे मैच में टाइटंस ने कैपिटल्स को 30 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइटंस ने 8 ओवर में 6 विकेट खोकर 85 रन बनाए, जबकि कैपिटल्स टीम 5.3 ओवर में 55 रन पर ही ऑलआउट हो गई।