फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Sports:यूथ बास्केटबाल के उद्घाटन मैच का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोईराजपुर स्थित संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल में 17वीं जनपद स्तरीय यूथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉ़ अशोक कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। उद्घाटन मैच रानी मुरार और राजर्षि क्लब के बीच खेला गया। इसमें रानी मुरार ने राजर्षि क्लब की बी टीम को 26-2 से हराया।
विज्ञापन

बालक वर्ग के पहले मैच में संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल कोईराजपुर ने उदय प्रताप कॉलेज की मिनी टीम को 44-24 से हराया। उदय प्रताप कॉलेज की सीनियर टीम ने संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल की बी टीम को 24-6 से पराजित किया। उदय प्रताप इंटर कॉलेज की मिनी टीम ने लालपुर स्टेडियम की टीम को 42-31 के स्कोर से हराकर विजेता बना। आयोजन सचिव विभोर भृगुवंशी ने बताया कि यह प्रतियोगिता 13 से 16 मई तक खेली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें