पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस-मऊ रेलखंड के बीच टिकट चेकिंग अभियान के दौरान सोमवार को चार ट्रेनों से बेटिकट 117 यात्रियों से 64,760 रुपये का जुर्माना वसूला गया। डीआरएम वीके श्रीवास्तव ने बताया कि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में 12538 बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस, 15008 कृषक एक्सप्रेस, 11072 कामायनी एक्सप्रेस 12792 पटना सिकंदराबाद एक्सप्रेस में टिकट की जांच की गई। सीनियर डीसीएम के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक बिना टिकट यात्रा करने वाले 42,828 यात्रियों से जुर्माने के रूप में 2.62 करोड़ की आय प्राप्त हुई। बेटिकट, वेटिंग टिकट यात्रियों को फाइन करने के साथ उन्हें रिजर्व कोच में न बैठने की हिदायत दी गई। ऐसे यात्री जिनके पास कंफर्म टिकट नहीं मिला, उन्हें जनरल कोच में भेजा गया।