उत्तर प्रदेश की सब जूनियर राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का चयन ट्रायल बीएचयू परिसर स्थित एंफीथियेटर मैदान पर होगा। यूपी फुटबाॅल संघ के महासचिव मोहम्मद शाहिद ने बताया कि राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में खेलने के जिले की टीम का ट्रायल 9 और 10 जुलाई को सुबह सात बजे से होगा। ट्रायल के बाद शिविर का आयोजन होगा। इसमें 2011-12 में जन्मे खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। इसके बाद 15 दिवसीय शिविर में 30 खिलाड़ी शामिल होंगे। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 20 खिलाड़ी यूपी टीम के लिए चयनित होंगे। यूपी टीम के लिए आयोजित ट्रायल में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से खिलाड़ी आएंगे। ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ी को आधार कार्ड के अलावा नगर निगम व ब्लॉक से जारी जन्म प्रमाणपत्र की छाया प्रति लाना होगा। इसके साथ चार पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा। बताया कि गत वर्ष पश्चिम बंगाल में आयोजित प्रतियोगिता में यूपी टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया था।