बरेका संस्थान की ओर से आयोजित ग्रीष्मकालीन फुटबॉल शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह में 55 खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बरेका के सहायक यांत्रिक इंजीनियर अंकुर रामपाल ने पुरस्कृत किया। कहा कि बरेका संस्थान की ओर से प्रतिवर्ष गर्मी की छुट्टियों में खेल शिविर लगाए जाते हैं। इससे खिलाड़ियों के हुनर को निखारने में मदद मिलती है। समापन पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और फुटबाॅल प्रशिक्षक विनोद कनौजिया ने बताया कि शिविर में खिलाड़ियों को प्राथमिक से लेकर एडवांस स्तर तक की जानकारी दी गई। इसमें फुटबाॅल किक से लेकर ड्रिबलिंग आदि तकनीकों की जानकारी दी गई। अतिथियों का स्वागत आलोक कुमार सिंह ने किया। संचालन अखिलेश कुमार ने किया। इस अवसर पर रमेश चंद्र, अरविंद तिवारी, रविंद्र प्रसाद यादव मौजूद रहे।