फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Sports:रस्सीकूद की राष्ट्रीय टीम में काशी के पांच खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
साउथ एशियन रस्सीकूद प्रतियोगिता की राष्ट्रीय टीम में वाराणसी के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। दो दिवसीय प्रतियोगिता चार और पांच मई को नेपाल की राजधानी काठमांडो में खेली जाएगी। रोप स्कीपिंग एसोसिएशन के सचिव संजय तिवारी ने बताया कि टीम में युवराज सिंह, आयुष सिंह, उत्सव पटेल, रनवीर सिंह और समर्थ सिंह शामिल हैं। कौशिक आचार्य ने बताया कि सभी खिलाड़ी कक्षा ग्यारहवीं के छात्र हैं। इन खिलाड़ियों का चयन 15 और 16 अप्रैल को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय रस्सीकूद प्रतियोगिता से हुआ है। इस प्रतियोगिता में पांचों चयनित छात्रों ने स्वर्ण पदक जीता था। काठमांडो में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में छह एशियाई देशों के खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसमें भारतीय टीम का मुकाबला नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान और भूटान की टीमों से होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें