बरेका क्रिकेट एकेडमी की खिलाड़ी प्रिया पटेल का चयन बीसीसीआई के नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) शिविर के लिए हुआ है। वह एक महीने तक बंगलूरू में हो रहे शिविर में क्रिकेट की बारीकियां सीख रही हैं।
जनसंपर्क अधिकारी राजेश ने बताया कि बरेका के क्रिकेट एकेडमी की खिलाड़ी प्रिया पटेल अंडर-15 बालिका वर्ग में बंगलूरू हो रहे एनसीए के शिविर में प्रशिक्षण ले रही है। यह शिविर 29 अप्रैल से 23 मई चलेगा। वर्तमान सत्र में प्रिया पटेल को यूपी टीम में उपकप्तान थी। वह विकेट कीपर व मध्य क्रम की बल्लेबाज है। यूपी की ओर से खेलते हुए प्रिया ने 6 मैचों में 7 विकेट कीपिंग कैच, 5 स्टंपिंग व 3 रन-आउट एवं बल्लेबाजी में 89 रन अर्जित करते हुए 4 मैचों में नाबाद रही। इस प्रदर्शन के आधार पर इनका चयन एनसीए शिविर के लिए हुआ है। प्रिया पटेल बरेका स्टेडियम में कोच अनिल राय के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रही हैं। इनके चयन पर बरेका महाप्रबंधक सुशील कुमार श्रीवास्तव, बरेका खेल संघ के महासचिव सुनील कुमार, क्रिकेट सचिव एसके सिंह क्रीड़ाधिकारी बहादुर प्रसाद ने खुशी जताई है।