बीएचयू से जुड़े सेंट्रल हिंदू स्कूल के ग्यारहवीं कक्षा में कला वर्ग के लिए विश्वविद्यालय परिसर में अलग-अलग केंद्रों पर कराई गई परीक्षा में 904 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी है। सुबह 8 से 10 बजे तक कराई गई परीक्षा के लिए पंजीकृत 3879 में से 2975 ने परीक्षा दी। परीक्षा के लिए वाराणसी और उसके आसपास के जिलों से अभ्यर्थी सुबह छह बजे ही विश्वविद्यालय परिसर में बने केंद्रों पर पहुंचने लगे। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र की जांच के बाद छात्रों को अंदर जाने दिया गया। परीक्षा छूटने के बाद छात्र भी एक दूसरे से सवालों के सही जवाब को लेकर चर्चा करते रहे। शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में बने केंद्रों पर ग्यारहवीं वाणिज्य वर्ग में प्रवेश के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा में 3004 छात्र पंजीकृत हैं।