22वीं अखिल भारतीय रैंकिंग डार्ट्स प्रतियोगिता और पहली पैरा डार्ट्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। छावनी क्षेत्र स्थित एक होटल में खेली गई प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसके युवा वर्ग में अनुस्मिता और आर्यन ने बाजी मारी। इस प्रतियोगिता में एशिया कप के लिए पुरुष और महिला वर्ग से 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
राष्ट्रीय डार्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत सहा ने बताया कि पैरा खेल में लालजी, पुलिस वर्ग में लीमा तोशी, महिला वरिष्ठ वर्ग में भारती, पुरुष वर्ग में राम सिसोदिया, मास्टर्स में देब कुमार, महिला युगल में अनुस्मिता और अल्तशा, पुरुष युगल में दीप अपूर्वा ने बाजी मारी। इस मौके पर दिनेश जायसवाल, डॉ. अतुल सिंह, अंकिता जेटली मौजूद रहे।