यूपी फुटबॉल संघ ने बुधवार शाम डॉ़ बीसी राय ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जूनियर बालक वर्ग की फुटबाल टीम घोषित कर दी। 17 दिवसीय प्रतियोगिता 27 जुलाई से 12 अगस्त तक छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में खेली जाएगी। 22 सदस्यीय टीम में नौ खिलाड़ी वाराणसी के हैं। गत वर्ष की चैंपियन यूपी टीम खिताब का बचाव करने उतरेगी।
यूपी का पहला मुकाबला 27 जुलाई को ओडिशा से होगा। इसके अलावा ग्रुप तालिका में यूपी टीम मिजोरम से भिड़ेगी। ग्रुप की टॉप टीम नॉकआउट राउंड में खेलेगी। उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के महासचिव मोहम्मद शाहिद ने बताया कि चयनित टीम मेंं वाराणसी से अंकित यादव, शिवम यादव, कैफ खान, अब्दुल रहमान, अर्जुन कुमार, अरुण राजभर, मोहम्मद समीर खान, सुशांत गुप्ता, रुद्र प्रताप सिंह शामिल है। खिलाड़ियों का चयन 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के बाद किया गया। यूपी टीम के साथ चीफ मैनेजर मिर्जा शब्बीर बेग, टीम मैनेजर प्रमोद कुमार जायसवाल, हेड कोच आशीष मलिक, फिजियो हिमांशु यादव भी रवाना होंगे।