फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Sports:नोएडा में बनारस के 5 पहलवानों ने जीता मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में वाराणसी के पांच पहलवानों ने मेडल जीते। अंडर 15 बालिका वर्ग में 42 किलो भार वर्ग में बीएचयू की आकांक्षा यादव ने सिल्वर मेडल जीता। अंडर 20 में ग्रीको रोमन बालक वर्ग 67 भार में बनारस के मनीष यादव ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 72 किलो भार में आशु पाल ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं, इसी वर्ग में उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव गोरख यादव ने बताया कि 27 से 30 मार्च तक हुई प्रतियोगिता में यूपी टीम में बनारस के सात बालक व बालिकाओं ने भाग लिया था। इसमें से पांच खिलाड़ियों ने मेडल जीताकर बनारस का गौरव बढ़ाया। टीम के साथ कुश्ती प्रशिक्षक बलवंत यादव, राम सजन यादव, रवींद्र यादव और अजय नारायण पटेल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें