फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: डीएनए टेस्ट से पुलिस सुलझाएगी बच्चा बदलने की गुत्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर (वाराणसी)। मीरापुर बसही स्थित एक निजी अस्पताल में नवजात लड़के की जगह लड़की का शव थमाने के आरोप की जांच शिवपुर थाने की पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस ने अस्पताल का सीसी फुटेज अपने कब्जे में लिया है। पुलिस का कहना है कि लड़की का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। शिवपुर थानाध्यक्ष रवि शंकर त्रिपाठी ने बताया कि उसका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा, ताकि सच्चाई सामने आ सके कि वह किसकी बेटी थी।
विज्ञापन

जौनपुर के चंदवक थाना के रतनूपुर के रहने वाले जयदत्त वनवासी ने शिवपुर थाने की पुलिस को शुक्रवार को तहरीर दी। बताया कि उसने अपनी पत्नी सोनी को गत 27 मार्च को प्रसव के लिए हरहुआ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ऑपरेशन से रात 11 बजे लड़का पैदा हुआ। डॉक्टर ने कहा कि आपके बच्चे की तबीयत ज्यादा खराब है और मीरापुर बसही स्थित एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अगले दिन शाम के समय डॉक्टर ने बच्चा गोद में देते हुए कहा कि उसकी मौत हो गई है। अंत्येष्टि के दौरान जब उन लोगों ने शव देखा तो वह लगभग सात-आठ दिन की लड़की का निकला। जबकि उसकी पत्नी ने लड़के को जन्म दिया था। वहीं, दोनों निजी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पुलिस के सामने बयान दर्ज कराया कि लड़की ही पैदा हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें