यूपी ताइक्वांडो संघ की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए वाराणसी की टीम घोषित कर दी गई है। इसमें वाराणसी के पांच खिलाड़ी चयनित हुए हैं। राष्ट्रीय रेफरी उमेश केशरी ने बताया कि प्रतियोगिता 2 से 4 अगस्त तक कानपुर के द स्पोर्ट हब स्टेडियम में खेली जाएगी। खिलाड़ियों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। बताया कि सब जूनियर बालक वर्ग में सनी जेटली बेनवंशी, कैडेट बालक वर्ग में विनायक यादव और मयंक, कैडेट बालिका वर्ग में सुहानी पटेल, जूनियर बालिका वर्ग में नैना यादव खेलेंगी। टीम के साथ कोच अमन कुमार वर्मा, टीम मैनेजर शशांक श्रीवास्तव जाएंगे।