फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Sports:राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में खेलेंगे काशी के 3 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के तीन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 12 से 14 सितंबर तक झांसी में खेली जाएगी।
विज्ञापन

कोच ज्योति सिंह ने बताया कि रजत तिवारी, अखिल यादव और फ्रांसिस कुलदीप का चयन हुआ है। ये खिलाड़ी आईसीएससी बोर्ड की राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में खेलंगे। तीनों खिलाड़ियों को कोच शैलेश पटेल प्रशिक्षित किया है। खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि 19-20 जुलाई तक झांसी में हुई रीजनल कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर हासिल की। रजत ने अंडर-19 आयुवर्ग में 74 किग्रा भार वर्ग, अखिल ने 54 किग्रा भारवर्ग, फ्रांसिस कुलदीप ने 40 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, दृष्टि जायसवाल ने कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों के चयन पर मानव एकेडमी आफ मार्शल आर्ट्स के अध्यक्ष भिक्षु चंदिमा थेरो, किसलय मानव, श्वेत प्रकाश यादव ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें